मौक़े पर ही तो धोखा नहीं देती आपके मोबाइल की बैटरी?

मौक़े पर ही तो धोखा नहीं देती आपके
मोबाइल की बैटरी?
वसीम अंसारी
तकनीकी पत्रकार, मोबाइल इंडियन के लिए
6 जुलाई 2015
साझा कीजिए
"मैं घर पहुंचकर कॉल करता हूं, फ़ोन की बैटरी कम है,
फ़ोन कट जाएगा, ओके बाय." इतना कहकर फ़ोन
काटा ही था कि स्क्रीन पर वाइब्रेशन के साथ एक
चेतावनी आ गई, 'Low Battery.'
यह तो ग़नीमत है कि फ़ोन कुछ सेकेंड पहले डिस्कनेक्ट
कर दिया था, वरना कई बार ऐसा भी हुआ है कि
फ़ोन पर बातचीत जारी थी और बैटरी ख़त्म हो जाने
की वजह से संचार प्रणाली ने बीच में ही दम तोड़
दिया हो. गुनाह बैटरी करती है और फ़ोन की दूसरी
ओर से हेलो-हेलो कर रहा व्यक्ति दोषी मुझे मान
लेता है.
ऐसा भी नहीं कि यह किस्सा केवल मेरे साथ पेश
आया है. इस बात की काफी आशंका है कि जो लोग
अच्छे फ़ीचर वाले स्मार्टफ़ोन इस्तेमाल करते हैं, वे भी
कमजोर बैटरी की वजह से कई बार परेशान हो चुके
होंगे. क्या किया जाए? ये मोबाइल और उसकी
बैटरी, बला ही ऐसी है.
बैटरी के बिना फ़ोन, खाली डिब्बे के सिवा कुछ
नहीं. जब कभी यह साथ छोड़ जाती है, तो गुस्से में
हम कहते हैं, 'इस फ़ोन का बैटरी बैकअप अच्छा नहीं है.'
या 'काहे का स्मार्टफोन, जब बैटरी में दम नहीं है.'
बैटरी बिन सब सून
हालांकि जल्दी ख़त्म होती बैटरी से सीधे इस नतीजे
पर नहीं पहुंचा जा सकता ‌कि फोन का बैटरी बैकअप
अच्छा नहीं है. इसकी और भी वजह हो सकती हैं. ऐसे
कई कारण हैं, जिनके कारण मोबाइल फोन की बैटरी
जल्दी जवाब दे जाती है.
आपने कई बार यह आजमाया होगा. रेड लाइट लंबी
होने पर स्कूटर-बाइक हो या फिर कार, समझदार
चालक पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए इंजन बंद कर देता
है और जब ग्रीन होने की घड़ी आती है, तो दोबारा
स्टार्ट कर चल पड़ता है.
जिस तरह हम गाड़ी का ख्याल रखते हैं, मोबाइल का
नहीं रख पाते. हकीकत यह है कि कई बार बेवजह
मोबाइल की बैटरी लगातार खर्च होती रहती है,
लेकिन यूजर इस बात की तरफ ज़रा ध्यान नहीं देता.
लेकिन कुछ ऐसे तरीक़े हैं, जिन्हें आज़माकर आप अपनी
बैटरी की सांसें बढ़ा सकते हैं. आइए जानें ऐसे नुस्ख़ों के
बारे में, जो न केवल फ़ोन की बैटरी लाइफ़ बढ़ा सकते
हैं, बल्कि इनके लिए आपको कुछ ख़ास मेहनत भी नहीं
करनी होगी.
वाई-फ़ाई सर्चिंग सिग्नल - हमें जब कभी इंटरनेट
इस्तेमाल करना होता है, तो डाटा नेट के अलावा
वाई-फाई का ऑप्शन भी रहता है. लेकिन ज़ाहिर है,
यह हमेशा उपलब्ध नहीं होता. पर मोबाइल पर इस
ऑप्शन के ऑन होने की वजह से वाई-फ़ाई कनेक्ट होने
से पहले आपका सेलफोन हमेशा नेटवर्क सर्च करता है.
वाई-फ़ाई सिग्नल सर्चिंग में काफ़ी बैटरी खर्च
होती है.
इसलिए वाई-फ़ाई के ऑप्शन को बंद ही रखें तो बेहतर
होगा. हां, डाटा डाउनलोड करने के लिए वाई-फ़ाई
का इस्तेमाल जरूरी होता है, लेकिन इंटरनेट सर्फिंग के
लिए मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं.
स्क्रीन की ब्राइटनेस कितनी? - यूं तो यह बात हम में
से ज़्यादातर लोग जानते होंगे, लेकिन इस पर अमल
बहुत कम लोग करते हैं. सेलफ़ोन स्क्रीन की ब्राइटनेस
जितनी ज्यादा होती है, मोबाइल की बैटरी उतनी
ही ज्यादा खर्च होती है.
स्क्रीन की ब्राइटनेस को मैन्युअली कम करके रख सकते
हैं. इसके लिए सेटिंग ऑप्शन में जाकर डिस्प्ले पर
क्लिक करें और ब्राइटनेस के ऑप्शन पर जाएं. ब्राइटनेस
उस लेवल तक कम कर लें, जब तक आपको सहूलियत महसूस
होती है.
इसके अलावा आप स्क्रीन की ब्राइटनेस को
ऑटोमैटिकली भी सेट कर सकते हैं. इस विकल्प का
इस्तेमाल करते ही आपके फोन की ब्राइटनेस तय
मानकों के मुताबिक सेट हो जाएगी.
सिंक ऐप्लिकेशन का खेल- ऐसी ऐप्लिकेशन, जो 'पुश'
तकनीक पर काम करती हैं. इनमें ईमेल सबसे आम टूल है.
इसमें भी बैटरी का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है.
इस ऑप्शन को चुनने की वजह से फ़ोन हर 15 मिनट पर
सिंक होता रहता है और बैटरी खर्च होती रहती है.
इसलिए बेहतर होगा अगर आप सिंकिंग को मैन्युअली
सेट कर लें.
जब कभी फ़ोन में बैटरी के बार खत्म होने की तरफ बढ़
रहे हों, तो यह विकल्प काफी काम का साबित हो
सकता है. मैन्युअल सेटिंग करने के बाद आपको कुछ ही
वक्त में पता चल जाएगा कि आपके मोबाइल फोन
की बैटरी में कुछ जान लौट आई है.
नेविगेशन लोकेशन- मोबाइल फ़ोन अब नेविगेटर भी बन
गए हैं. लोकेशन ऐप्लिकेशन लगातार बताती रहती है
कि फलां वक्त आप कहां मौजूद हैं? जाहिर है, यह
बिना बैटरी के इस्तेमाल के मुमकिन नहीं है. जब बैटरी
कम हो, तो ऐप्लिकेशन सेटिंग में जाकर इसे बंद कर लें.
ब्लूटूथ- वाई-फ़ाई की तरह ही ब्लूटूथ भी सिग्नल सर्च
करता है. सिग्नल सर्च होने के बाद मोबाइल किसी
दूसरी डिवाइस से कनेक्ट होता है और कुछ देर बार
डिस्कनेक्ट भी हो जाता है. लेकिन बैटरी का
इस्तेमाल होता रहता है. इसलिए ब्लूटूथ का इस्तेमाल
न होने पर इसे बंद ही रखें. इससे भी बैटरी पर फ़र्क
पड़ेगा.
स्क्रीन टाइमआउट- स्क्रीन टाइमआउट का मतलब है
कि फोन की डिस्प्ले लाइट कितनी देर तक ऑन
रहती है. स्क्रीन पर एक बार रिस्पॉन्स करने से यह एक
तय समय तक ऑन रहती है, जिससे बैटरी ज्यादा खर्च
होती है.
इसलिए आप डिस्प्ले सेटिंग में जाकर स्क्रीन
टाइमआउट को मैन्युअली सेट कर सकते हैं. इसे कम करने
पर बैटरी भी कम जाया होगी.
ग़ैर-ज़रूरी नोटिफ़िकेशन- काफ़ी सारी ऐप्लिकेशन
ऐसी होती हैं, जो थोड़ी-थोड़ी देर पर
नोटिफिकेशन भेजती रहती हैं. इससे डिस्प्ले लाइट
ऑन हो जाती है. डिस्प्ले की लाइट बैटरी के खर्च
को बढ़ाती है. इसलिए ऐसी गैर-जरूरी नोटिफ़िकेशन
ऐप्लिकेशन को बंद रखें.
रिंगटोन और वाइब्रेशन- रिंगटोन के मुकाबले वाइब्रेशन
में बैटरी ज्यादा खर्च होती है. इसलिए जहां पर
वाइब्रेशन के बिना काम चल सकता है वहां पर
रिंगटोन का ही इस्तेमाल करें.
ऐप्लिकेशन से बचाए बैटरी- कई सारी ऐसी ऐप्लिकेशन
मौजूद हैं जो स्मार्टफोन की बैटरी को बेहतर बनाने में
काफी मददगार साबित होती हैं. आप भी इन्हें
आजमा सकते हैं.
मोबाइल तकनीक के जानकार और कार्बन मोबाइल
कंपनी के डायरेक्टर अर्शदीप सिंह का कहना है,
"मोबाइल की बैटरी ख़त्म होने की स्थिति में
मोबाइल यूज़र्स 2जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ऐसा करने से बैटरी बैकअप को बढ़ाया जा सकता है.
साथ ही, मोबाइल की ब्राइटनेस को कम कर देना
चाहिए और डेटा कनेक्शन को भी बंद रखना चाहिए.
ऐसा करने से मोबाइल यूज़र्स को 3-5 गुना अधिक
बैटरी बैकअप मिल सकता है."

बिना बिजली के फ़ोन चार्ज करने के दो तरीक़

बिना बिजली के फ़ोन चार्ज करने के दो तरीक़े
6 जुलाई 2015
साझा कीजिए
कहीं दूर पहाड़ी पर आप छुट्टियाँ बिता रहे हैं.
बिजली नहीं है, सोलर चार्जर भी आपके पास नहीं है
और पावर बैंक का चार्ज भी ख़त्म हो गया है. अगर
ऐसे में अपने फ़ोन को चार्ज करना है तो आइए आपको
बताएँ आप क्या कर सकते हैं.
पॉकेटसॉकेट आपके अपने डिवाइस के लिए जनरेटर की
तरह है.
अगर आप किसी वीरान जगह पर हैं तो पॉकेटसॉकेट
आपके फ़ोन की बैटरी को चार्ज करने में मदद कर
सकता है.
इस वीडियो को देख लीजिए .
हैंडल घुमाएं, चार्ज करें
बस इसके हैंडल को घुमाना शुरू कीजिए और करीब
हज़ार बार घुमाने पर आपके फ़ोन की बैटरी दस परसेंट
तक चार्ज हो जाएगी.
इससे आप अपने मोबाइल फ़ोन, USB प्लेयर, mp3 प्लेयर,
कैमरा और कई डिवाइस चार्ज कर सकते हैं.
ये खास तौर पर अमरीकी ग्राहकों को ध्यान में
रखकर बनाया गया है, लेकिन आप इसमें दूसरा एडॉप्टर
लगाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
आपका स्मार्ट फ़ोन उतना ही स्मार्ट हो सकता है
जितनी आपके फ़ोन की बैटरी, इसलिए इसको चार्ज
करते रहना पड़ता है.
सिवा साइकिल
अगर आप साइक्लिंग के शौक़ीन हैं तो एक विकल्प और
है.
सिवासाइकिल ( वीडियो देखें ) एटम ऐसा चार्जर
किट है जिसमें अगर साइकिल चलती रहे तो बैटरी
चार्ज होती रहती है, लेकिन दिक्कत ये है कि इसकी
बैटरी सिर्फ़ 1650 एमएएच की है.
लेकिन फ़ोन में बिल्कुल बैटरी न होने से बेहतर तो है
थोड़ी बैटरी हो.

अपने स्मार्टफ़ोन की देखभाल ऐसे करे

अपने स्मार्टफ़ोन की देखभाल ऐसे करें
6 जुलाई 2015
साझा कीजिए
गर्मी की छुट्टियां ख़त्म हो गई हैं. बच्चों ने आपके
फ़ोन का थोड़ा इस्तेमाल भी किया होगा.
अब आप खुद ही फ़ोन इस्तेमाल करेंगे इसलिए थोड़ी
सफाई करना ज़रूरी है ताकि जो चीज़ ज़रूरी नहीं है
उसे आप फ़ोन से डिलीट कर दें.
सबसे पहले अपने फ़ोन का बैकअप ले लें. आईफ़ोन,
ब्लैकबेरी, एंड्रॉयड और विंडोज़ - सभी फ़ोन के बैकअप
लेने का तरीका अलग अलग है.
अपने डेटा को सुरक्षित करने के बाद ही आगे बढ़ें. कैश
मेमोरी को भी क्लियर कर लीजिए. इसका बहुत
अच्छा असर फ़ोन पर दिखाई देगा.
फोटो और वीडियो आपके फ़ोन को सबसे ज़्यादा
धीमा कर देते हैं.
ड्रॉपबॉक्स, वनड्राइव, जैसी किसी सर्विस का
इस्तेमाल करने के लिए इन्हें सेव कीजिए और फिर चुनकर
अनचाहे फोटो और वीडियो डिलीट कर दीजिए.
कई पुराने ऐप, जिन्हें आपने परखने के लिए डाउनलोड
किया था, उन्हें डिलीट कर सकते हैं.
फोन को बनाएं तरोताज़ा
कुछ लोग हैं अपने काम से जुड़े ऐप डाउनलोड करते हैं और
कुछ दिन बाद उसका इस्तेमाल बंद हो जाता है. ये
आपके फ़ोन पर बिना वजह स्पेस लेते हैं और आपके बारे
में जानकारी भी लेते हैं.
इन्हें हटाना ज़रूरी है.
डाउनलोड फोल्डर भी चेक करना बढ़िया होगा.
डाउनलोड फोल्डर में ऐसे दर्जनों फोटो और फाइलें
होती हैं जो किसी काम की नहीं होतीं, उन्हें
डिलीट कीजिए और फ़ोन की परफॉरमेंस बेहतर
कीजिए.
आइफ़ोन, ब्लैकबेरी, एंड्रॉइड और विंडोज़ फ़ोन और
लोकेशन सर्विस बैटरी की जान ले लेते हैं. इसलिए
बेहतर होगा कि इसे एक बार फिर चेक कर लें. ज़रुरत
नहीं होने पर इन्हें ऑफ कर दें.
एक बार अगर फ़ोन को रिसेट कर दें तो उसकी रफ़्तार
ज़रूर बेहतर हो जाएगी. इससे सभी अनचाहे फाइल,
डाउनलोड, सेटिंग वगैरह गायब हो जाते हैं. फ़ोन वैसा
ही हो जाएगा जैसा आपने उसे खरीदा था.
हालाँकि ऐसा करने से पहले आपने एक बार ठहरकर
सोच लेना चाहिए कि कहीं ऐसी कोई चीज़ तो
ग़ायब नहीं हो जाएगी जिसकी आपको बहुत ज़रूरत है.

50 ऐप, जिनसे फ़ोन बने स्मार्टफ़ोन!

50 ऐप, जिनसे फ़ोन बने स्मार्टफ़ोन!
वसीम अंसारी
टेक्नोलॉजी पत्रकार, मोबाइल इंडियन के लिए
06 जुलाई 2015
साझा कीजिए
स्मार्टफ़ोन का बाज़ार जिस रफ़्तार से बढ़ रहा है,
मोबाइल ऐप की डाउनलोडिंग उससे तेज रफ़्तार से
कुलांचे भर रही है. ज़ाहिर है, यह ट्रेंड केवल उन ऐप के
बूते नहीं बढ़ रहा है जिन्हें हम बुनियादी ऐप के खांचे में
रखते हैं.
इन गिने-चुने ऐप से अलग उन ऐप की विशाल दुनिया है,
जो फ़ोन को स्मार्टफ़ोन बनाती है. इस प्रक्रिया में
अहम किरदार अदा करती हैं असंख्य ऐप, जो हर दिन
गुज़रने के साथ हमारी ज़िंदगी को ज़्यादा आसान
और चटकदार बना रही हैं.
ये ऐसे ऐप्लिकेशंस हैं, जो मोबाइल यूज़र्स में सबसे
ज्यादा लोकप्रिय हैं. पश्चिमी मुल्कों की ही तरह
भारत में भी मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करने वाले नई-नई
टेक्नोलॉजी को लपकने में ज़रा आलस नहीं दिखाते.
यह फ़ेहरिस्त है 50 ऐसे ऐप की, जिन्होंने फ़ोन में चार
चांद लगाए हैं. इनमें ऐसे ऐप भी शामिल हैं, जिन्हें खुद
टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी गूगल इस्तेमाल करने
की सलाह देती है. आइए नज़र डालें, जादू के इस पिटारे
परः
रोज़मर्रा की ज़रूरत के ऐप
जैसा कि पहले ज़िक्र हो चुका है, मोबाइल फ़ोन अब
केवल बात करने का ज़रिया नहीं रहा. तकनीकी
दुनिया में जन्म लेने वाले कई ऐसे सामान थे, जिन्हें
मोबाइल फ़ोन ने अपने दम पर ख़त्म कर दिया है. अब
हमें कैमरा साथ लेकर नहीं चलना पड़ता. हिसाब-
किताब के लिए कैलकुलेटर नहीं तलाशना पड़ता.
अंग्रेज़ी से दो-दो हाथ करने के लिए डिक्शनरी नहीं
लानी पड़ती. ये सभी ज़रूरतें स्मार्ट ऐप्स पूरी करते हैं.
आइए सबसे पहले इन्हीं का ज़िक्र करते हैं.
1. कैम स्कैनर (Camscanner): इस ऐप के ज़रिए किसी
भी हार्ड डॉक्यूमेंट की तस्वीर खींचकर उसको
पीडीएफ़ फ़ॉर्मेट या सॉफ़्ट डॉक्यूमेंट में तब्दील
किया जा सकता है.
2. फ़्लैश एलईडी लाइट (Torch-Tiny Flashlight): कैमरे
की फ़्लैश लाइट को टॉर्च के तौर पर इस्तेमाल किया
जा सकता है. इसकी रोशनी आपकी फ़ोन स्क्रीन
की साइज़ और डिसप्ले सेटिंग पर निर्भर करती है.
3. ट्रू कॉलर (Truecaller): अगर आपको लगता है कि
आपको कोई अंजान बार-बार तंग कर रहा है, तो यह
ऐप उस अंजान कॉलर का नाम पता करके आपको बता
सकता है. हालांकि ये अभी तक 100 प्रतिशत सटीक
जानकारी नहीं दे पाता.
4. इंडियन रेल इंफ़ो (Indian Rail Info): ट्रेनों की
आवाजाही और भारतीय रेलवे से जुड़ी कई तरह की
जानकारियां ये ऐप आप तक पहुंचाता है. ट्रेन के नंबर
या नाम से आप ट्रेन की वास्तविक समयसारिणी के
बारे में जान सकते हैं.
5. स्वाइप की-बोर्ड (Swype Keyboard): इस ऐप के
ज़रिए की-बोर्ड पर स्वाइप करके तेज़ी से टेक्स्ट मैसेज
लिखा जा सकता है. स्वाइप आपको शुरू में थोड़ा
कठिन लग सकता है, लेकिन जैसे-जैसे आपकी आदत
पड़ती जाती है आप तेज़ी से टेक्स्ट लिख पाते हैं.
6. किंगसॉफ्ट ऑफ़िस (Kingsoft Office): इस ऐप के
ज़रिए आप मोबाइल में वर्ड और एक्सेल जैसी
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस फ़ाइल पर आसानी से काम
कर सकते हैं.
7. ऑफ़लाइन डिक्शनरी (Offline dictionary): अगर
आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो भी घबराने की ज़रूरत
नहीं. ये ऐप पलक झपकते ही आपको किसी भी लफ़्ज़
का मतलब समझा देगी.
8. एस्ट्रो फ़ाइल मैनेजर (Astro file manager): इस ऐप
से आप मोबाइल की इंटरनल और एक्सटर्नल मेमोरी के
फ़ोल्डर को मैनेज कर सकते हैं.
9. एंटी वायरस (Antivirus avg): मोबाइल की फ़ाइल
को स्कैन करने और मोबाइल को वायरस से बचाने में ये
ऐप मदद करता है. लेकिन इसके फ्री वर्ज़न में आपको कई
फ़ीचर नहीं मिलेंगे.
10. एसएमएस बैकअप (SMS backup and restore):
मोबाइल के एसएमएस का बैकअप बनाना चाहते हैं, तो
ये ऐप आपकी मदद कर सकता है.
11. कॉन्टैक्ट बैकअप (Super Backup): एक फ़ोन से
दूसरे फ़ोन में कॉन्टैक्ट ट्रांसफ़र करना अब पहले की
तरह सिरदर्द नहीं रह गया है. इस ऐप से आप आसानी से
कॉन्टैक्ट ट्रांसफ़र कर सकेंगे.
12. एडवांस्ड टास्क किलर (Advanced Task Killer):
बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्लिकेशन को बंद करने का
जिम्मा संभालने वाला यह ऐप आपके मोबाइल की
रफ़्तार बढ़ा सकता है.
13. ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्ड (Automatic call
recorder): अगर आप ऑडियो स्टिंग करना चाहते हैं
या किसी महत्वपूर्ण कॉल को दोबारा सुनने के लिए
रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो ये ऐप आपकी मदद कर
सकता है. ये ऐप कॉल आते ही खुद ही एक्टिव हो
जाता है.
14. गूगल ट्रांसलेट (Google translate): गूगल ट्रांसलेट
के वेब वर्ज़न की ही तरह ये ऐप भी अंग्रेज़ी से हिंदी
और अन्य भाषाओँ में अनुवाद कर सकता है.
15. एवर नोट (Evernote): इसके ज़रिए आप एक नए और
अलग अंदाज़ में अपने नोट्स तैयार कर सकते हैं और उन्हें
दूसरे लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं.
मोबाइल ब्राउज़र ऐप्स
मोबाइल पर इंटरनेट के इस्तेमाल करने के लिए ऐसे
ब्राउज़र की ज़रूरत होती है, जो कम से कम इंटरनेट
डाटा पर चले और इंटरनेट की रफ़्तार बढ़ाए. पेश है इससे
जुड़े कुछ ऐप.
16. ऑपेरा मिनी (Opera mini): ऑपेरा का दावा है
कि ये डाटा को 90 प्रतिशत तक छोटा यानी कंप्रेस
कर सकता है, जिससे डाटा कम से कम ख़र्च होता है.
17. यूसी ब्राउज़र (UC brower): इसके ज़रिए आसानी
के साथ फ़ेसबुक फोटो को डाउनलोड किया जा
सकता है. ज़ाहिर है, आजकल फ़ेसबुक जैसी सोशल
नेटवर्किंग साइटें हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन
गई हैं.
18. गूगल क्रोम (Google chrome): गूगल के इस ब्राउज़र
में तेज़ी के साथ नए टैब खोले जा सकते हैं. साथ ही
उनमें से किसी भी टैब को दोबारा भी देखा जा
सकता है.
19. डॉल्फिन ब्राउज़र (Dolphin Browser): इस
ब्राउज़र में सबसे ख़ास बात ये है कि इसमें हॉट-की
यानी शॉर्टकट कमांड के ज़रिए तेज़ी से काम किया
जा सकता है.
गेम्स
एक समय था, जब दुनिया नोकिया के स्नेक गेम की
दीवानी हुआ करती थी. लेकिन ऐप्स ने गेम्स का
संसार इतना विशाल बना दिया कि आप खेलते-खेलते
थक सकते हैं, लेकिन गेम नहीं थकेगा.
20. एंग्री बर्ड (Angry Birds): चिड़ियाओं का एक
साथ मिलकर सुअरों पर हमला बोलना बेहद दिलचस्प
कॉनसेप्ट गेम साबित हुआ. लोकप्रियता की वजह से
इसके अब तक कई वर्जन पेश किए जा चुके हैं.
21. टॉकिंग टॉम (Talking tom): इस नकलची बिल्ली
ने छोटे बच्चों को सबसे ज़्यादा आकर्षित किया है.
जो आप इसके सामने कहेंगे, यह रिकॉर्ड कर आपको
सुना देगी.
22. टेंपल रन (Temple Run): इस दौड़ते हुए इंसान ने
छोटे-बड़े सभी को अपना दीवाना बना दिया है.
बसों से लेकर मेट्रो में हर दूसरे शख़्स को इसके साथ
मसरूफ़ देखा जा सकता है.
23. फ्रूट निंजा (Fruit Ninja): इस गेम में फलों को
काटते हुए समय का पता ही नहीं चलता है. दिखने में
बेहद साधारण यह खेल धीरे-धीरे कठिन होता जाता
है.
24. कैंडी क्रश (Candy Crush): ये ऐसा गेम है, जो
महिलाओं के बीच बेहद पसंद किया जाता है. इसकी
लोकप्रियता की वजह पता लगा पाना थोड़ा
कठिन है.
लोकेशन और नेविगेशन
भारत में आज भी पान की दुकानों पर आपको सारी
दुनिया की जानकारी मिल जाएगी. लेकिन
मोबाइल फ़ोन इन सभी से आगे निकल गया है, जो
गली-नुक्कड़ से लेकर बड़ी से बड़ी चीज़ का रास्ता
आपको बता देगा. और तो और अगर समझने दिक्कत
महसूस हो, तो यह आपका हाथ थामकर वहां छोड़ भी
आएगा.
25. गूगल मैप (Map): इसमें करीब 200 देशों के नक्शे
आपको मिल सकते हैं. एंड्रॉयड फ़ोन में यह प्री-लोडेड
मिल सकता है या इसे आसानी से डाउनलोड किया
जा सकता है.
26. मैपमाईइंडिया (MapmyIndia): एक छोर से दूसरे
छोर तक जाने में कदम-दर-कदम आपके साथ चलने वाला
ये ऐप आपको सही मंज़िल ढूंढने में मदद कर सकता है.
27. ज़ोमाटो (Zomato): इसके ज़रिए किसी शहर के
रेस्तरां और वहां के लज़ीज़ पकवानों के बारे में
आसानी से जानकारी मिल जाती है. जो लोग
खाने के शौक़ीन है, उनके लिए यह ऐप कारगर साबित
हो सकता है.
28. जस्टडायल (Justdial): इसके ज़रिए आप कहीं भी,
कभी भी नज़दीकी एटीएम, होटल, रेस्तरां, टैक्सी
वगैरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं.
म्यूज़िक, वीडियो और एंटरटेनमेंट
मोबाइल पर मनोरंजन के बिना बात नहीं बनती है.
इसके लिए ऑडियो-वीडियो गानों के अलावा
लाइव टीवी भी मोबाइल पर मौजूद है.
29. एमएक्स प्लेयर (MX Player): इस प्लेयर पर आप कई
लोकप्रिय फॉर्मेट वीडियो को प्ले कर सकते है.
वीडियो को ज़ूम करने की सुविधा भी है.
30. सावन (Saavn): इस ऐप के ज़रिए लाइव ऑडियो
स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. चाहें तो आप इसमें प्ले-लिस्ट
भी बना सकते हैं और हिंदी, अंग्रेज़ी या अन्य
भाषाओं में गाने सुन सकते हैं.
31. नेक्सजी टीवी (nexGTv): इसके ‌ज़रिए मोबाइल
पर टीवी का आनंद लिया जा सकता है. अगर कोई
पसंदीदा शो छूट रहा है, तो मोबाइल पर इसे
डाउनलोड कर सकते हैं और हो जाएगा टीवी तैयार.
32. बिगफ्लिक्स (BIGFLIX): इसके ‌ज़रिए हिंदी,
अंग्रेज़ी, तमिल, तेलुगु जैसी भाषाओं की फिल्मों का
आनंद लिया जा सकता है.
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप
कुछ ऐप ने तो मैसेजिंग की परिभाषा ही बदल दी है.
पहले मोबाइल पर मैसेज से बात होती थी, जिसमें ख़र्च
भी आता था, लेकिन इन्होंने ऐसा सस्ता विकल्प
मुहैया कराया कि संचार की अवधारणा ही बदल गई.
33. वॉट्सऐप (WhatsApp): इससे अपने दोस्तों से ग्रुप
चैट कर सकते हैं, दो लोग आपस में भी चैट कर सकते हैं,
ऑडियो चैट भी कर सकते हैं.
34. वीचैट (WeChat): यहां आप एनिमेटेड स्माइली
का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा ये खास
ऐप्लिकेशन वीडियो चैट की सहूलियत भी देता है.
35. निंबज (Nimbuzz): फ़ेसबुक और जीटॉक के दोस्तों
की एक लिस्ट बनाने और उनसे एक ही जगह पर चैट करने
के लिए इसे इस्तेमाल कर सकते हैं.
36. लाइन (Line): ये ऐप खास तौर से वीडियो
कॉलिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा है.
37. वाइबर (Viber): VOIP यानी इंटरनेट पर आवाज़
भेजने की तकनीक के ज़रिए सस्ती दरों पर कॉल ‌की
जा सकती है.
फ़ोटोग्राफ़ी
ये ज़रूरी नहीं कि ज़्यादा मेगापिक्सेल के कैमरे से ही
अच्छी और साफ़ तस्वीरें खींची जा सकती है.
मोबाइल से खींची गई तस्वीरों को अगर बढ़िया
बनाना है, तो इसके लिए भी कई तरह के ऐप उपलब्ध हैं.
38. कैमरा 360 अल्टीमेट (Camera360 Ultimate):
इसके ज़रिए आप फ़ोटो को संपादित करके क्लाउड
यानी इंटरनेट स्टोरेज पर सेव कर सकते हैं और शेयर भी
कर सकते हैं.
39. इंस्टाग्राम (Instagram): इससे आप फ़ोटो को
एडिट करके आसानी के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट्स
फेसबुक, ट्विटर पर शेयर कर सकते हैं.
40. पिक्सलर-ओ-मैटिक (Pixlr-o-matic): इससे आप
लाइट, कलर, इफ़ेक्ट को अपने हिसाब से सेट कर अपने
फ़ोटो को शानदार बना सकते हैं.
41. पिक्सआर्ट (PicsArt): इसके ज़रिए फ़ोटो पर आर्ट
बनाने का मज़ा लिया जा सकता है.
शॉपिंग
इंटरनेट पर शॉपिंग वेब साइट्स के ऑफर की धूम मची
रहती है. कई ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपने मोबाइल ऐप
भी लॉन्च किए हैं. ज़रा ग़ौर कीजिए.
42. फ़्लिपकार्ट (Flipkart): यहां आप प्रोडक्ट को
टेक्स्ट और वॉइस के अलावा बारकोड के ज़रिए भी
सर्च कर सकते हैं.
43. अमेज़ॉन (Amazon): इस ऐप के ज़रिए आप अमेज़ॉन
कस्टमर केयर सर्विस को आसानी से कॉल भी कर
सकते हैं.
44. ओएलएक्स (OLX): मोबाइल के ज़रिए फोटो
खींचकर ओएलएक्स ऐप पर आसानी से अपलोड कर
सकते हैं और पुराना समान इंटरनेट पर बेच सकते हैं.
न्यूज़ और मैगज़ीन
अगर आपको ख़बरों की दुनिया पसंद है, तो भी
मोबाइल पर आपके लिए खास इंतज़ाम हैं. देश-दुनिया
की ख़बरों और अपने पसंद के ‌विषयों की जानकारी
के लिए भी ऐप्स मौजूद हैं.
45. फ्लिपबोर्ड (Flipboard): ये ऐप देश-विदेश के
अखबारों और पत्रिकाओं की ख़बरें, सोशल मीडिया
अपडेट्स को एक सुंदर और स्पष्ट तरीके से स्क्रीन पर
पेश करता है. खास बात ये है कि इसमें किताब की
तरह पन्ने पलटने का अनुभव लिया जा सकता है.
46. पॉकेट (Pocket): इस ऐप को ‘रीड इट लेटर’ (बाद
में पढ़े) के नाम से भी जाना जाता है. यहां आपको
वेबसाइट की चीज़ों को ऑफ़लाइन पढ़ने में मदद
मिलेगी.
47. न्यूज़ हंट (NewsHunt): इस ऐप से आप देश के करीब
80 समाचार पत्र और पत्रिकाओं को पढ़ सकते हैं.
48. मनीकंट्रोल (Moneycontrol): अगर आप शेयर
मार्केट के शौकीन हैं तो ये ऐप आपके लिए काफ़ी
काम का साबित हो सकता है. इस ऐप के ज़रिए आप
रीयल टाइम में शेयर मार्केट की जानकारी पा सकते
हैं.
स्पोर्ट्स
देश में अगर कोई खेल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता
है, तो वह क्रिकेट है. इसके लिए आप ये ऐप डाउनलोड
कर सकते हैं.
49. क्रिकबज (Cricbuzz): इसके ज़रिए किक्रेट लाइव
स्कोर और इस खेल से जुड़ी अलग-अलग तरह की
जानकारियां आपको मिल जाएंगी.
50. द स्कोर (theScore): हाल ही में गूगल ने इस ऐप
को साल 2013 की बेस्ट ऐप सूची में शामिल किया
है. इस ऐप के ज़रिए फ़ुटबॉल, बास्केट बॉल, चैंपियन
लीग के लाइव स्कोर और न्यूज़ जाने जा सकते हैं.
और आखिर में सबसे ख़ास बात ये कि आपकी ज़िंदगी
को आसान बनाने वाले ये सभी ऐप मुफ़्त में उपलब्ध हैं.

फ़ेसबुक पर वीडियो डालने से मिलेगा पैसा

फ़ेसबुक पर वीडियो डालने से मिलेगा पैसा
क्रिस फॉक्स
टेक्नॉलॉजी रिपोर्टर
3 जुलाई 2015
साझा कीजिए
फ़ेसबुक पर अपने मौलिक वीडियो अपलोड करने वाले
अब कमाई भी कर सकेंगे. ऐसा संभव होगा कंपनी के नए
सजेस्टेड वीडियो फ़ीचर से.
इस फ़ीचर से कई यूजर्स के वीडियो क्लिप्स और
विज्ञापनों को मिलाकर अपने आप एक वीडियो
तैयार हो जाता है.
इस वीडियो को जितने अधिक लोग देखेंगे, उतनी
ज़्यादा कमाई होगी. वीडियो में शामिल
विज्ञापनों से होने वाली कमाई का 45 फ़ीसदी
हिस्सा फ़ेसबुक का होगा.
फ़ेसबुक के अनुसार उसकी वेबसाइट पर रोज़ाना क़रीब
चार अरब बार वीडियो देखे जाते हैं.
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि फ़ेसबुक पर
वीडियो की बढ़ती लोकप्रियता से यूट्यूब के लिए
ख़तरा पैदा हो गया है.
आईएचएस कंसल्टेंसी की एडवरटाइज़िंग एनालिस्ट
एलेनी मारौली कहती हैं, "वीडियो की दुनिया में
फ़ेसबुक बहुत आक्रामक तरीक़े से आगे बढ़ रहा है."
यूट्यूब से मुकाबला
मारौली ने बताया, "दिसंबर 2014 में फ़ेसबुक ने व्यूज़ के
मामले में पहली बार यूट्यूब को पीछे छोड़ा था. हमें
लगता है अागामी वर्षों में यूट्यूब और पिछड़ता
जाएगा."
इस साल जून में अमरीकी कंपनी एसबीओ ने अपने कुछ
कार्यक्रमों को फ़ेसबुक पर प्रसारित करने की
घोषणा की थी.
वीडियो के बदले पैसे देने से दूसरे निर्माताओं को भी
अपने कंटेट फ़ेसबुक पर अपलोड करने को बढ़ावा
मिलेगा.
यूट्यूब वीडियो अपलोड करने वालों को उसमें
दिखाए गए विज्ञापनों से होने वाली कमाई का
55 फ़ीसदी देता है. फ़ेसबुक इस 55 फ़ीसदी को कई
यूजर्स में बांट रहा है.
मारौली कहती हैं, "ये कोई असामान्य या बहुत उदार
मॉडल नहीं है. लेकिन फ़ेसबुक और यूट्यूब के बीच
वीडियो अपलोड करने वालों को लुभाने की भी
होड़ लग सकती है."
फ़ेसबुक को साल 2015 की पहली तिमाही में
विज्ञापनों से 3.3 अरब डॉलर की कमाई हुई है.
इसका 75 फ़ीसदी हिस्सा मोबाइल पर आने वाले
विज्ञापनों से आया.
वीडियो मैनेज करने की सुविधा
यूट्यूब अपने यूज़र्स को उनके वीडियो ख़ुद मैनेज करने
की सुविधा देता है. फ़ेसबुक ने कहा है कि वो
फिलहाल कुछ मीडिया ग्रुप और चुनिंदा लोगों के
साथ मिलकर काम कर रहा है.
वीडियो बनाने वालों के लिए एक मुश्किल ये है कि
यूट्यूब की तुलना में फ़ेसबुक पर वीडियो सर्च करना
थोड़ा मुश्किल है.
मारौली मानती हैं कि पैसा निर्णायक भूमिका
निभा सकता है.
उन्होंने बीबीसी से कहा, "इस क्षेत्र के बड़े
खिलाड़ियों को अपने वीडियो पेश करने के लिए
फ़ेसबुक और यूट्यूब जैसी टेक कंपनियों की उतनी ज़रूरत
नहीं है."
मारौली कहते हैं कि अगर बड़ी कंपनियाँ इस डील से
ख़ुश नहीं होती तो वो अपना हाथ खींच लेंगी, जैसा
कि चैनल 4 ने यूट्यूब के साथ किया.

अब FACEBOOK पर अनफ्रेंड करने की जानकारी देगा यह एप, जानें किस फोन पर करेगा काम?

अब FACEBOOK पर अनफ्रेंड करने की जानकारी देगा यह एप, जानें किस फोन पर करेगा काम?
# फेसबुक पर यह जानना अब बेहद आसान होगा कि आपके किस फेसबुक फ्रेंड ने अपनी फ्रेंड लिस्ट से आपको हटा दिया है.

इस मामले में एक नया एप आपकी सहायता करेगा. द नेक्स्ट वेब की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन पर काम करने वाला एप 'हू डिलीटेड मी ऑन फेसबुक' यह बताएगा कि आपके किस फ्रेंड ने आपको अपनी फ्रेंड लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

दरअसल, फेसबुक पर हर कोई इस समस्या से दो-चार होता है. हमें लगता है कि हमने जिसे अपनी लिस्ट में जोड़ा था, वह अभी भी लिस्ट में मौजूद है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता.

फेसबुक पर सर्च करने पर पता चलता है कि फलां फ्रेंड फेसबुक पर तो मौजूद है, लेकिन आपकी लिस्ट से वह निकल चुका है या उसने अपना अकाउंट कुछ समय के लिए डिएक्टिवेट कर लिया है या फेसबुक से स्थायी तौर पर अपना अकाउंट हटा चुका है.

लेकिन इस एप की मदद से यूजर को यह तुरंत पता चल जाएगा कि उसके किस फ्रेंड ने उसे अनफ्रेंड किया है. यह सेवा हालांकि फेसबुक प्रदान नहीं करता है.

ट्विटर पर मौजूद 'हू अनफॉलो मी' की तरह ही यह बताता है कि आपका कौन सा मित्र आपकी फ्रेंड लिस्ट से नदारद हो गया है या क्या उसने अपना अकाउंट डिएक्टिवेट तो नहीं कर लिया है

Daily GK Update - 4th July 2015


Daily GK Update - 4th July 2015
1. Guinness Book Recognises Madhya Pradesh’s World Record in Washing Hands
i. The Guinness Book of World Records has recognised a record created in Madhya Pradesh on ‘World Hand washing Day’ in 2014.
ii. The mega hand washing event was held on 15 October 2014 to create awareness about hygiene by washing hands with soap.

iii. It was organised in all the 51 districts of Madhya Pradesh in over 13 thousand places. In it more than 12 lakh 78 thousand students had washed their hand simultaneously.
iv. This record broke the earlier the world record which was jointly held by Argentina, Peru and Mexico. The joint record in three countries was created on October 14, 2011 in which 7,40,870 people had washed their hands simultaneously at different locations.

2. President of India receives first copy of book 'Uniki'
i. The President of India, Shri Pranab Mukherjee received the first copy of the book 'Uniki' in Hyderabad today (July 3, 2015). The book has been written by Shri Ch Vidyasagar Rao, Governor of Maharashtra. The President received the book from Shri K Chandrashekar Rao, Chief Minister of Telangana who formally released it.
ii. Speaking on the occasion, the President appealed to the people of both the states of Andhra Pradesh and Telangana to work in close harmony, so as to ensure sustainable development and betterment of the people of the country and help it earn its rightful place in the comity of nations. He said that we all belong to India.
iii. He stated that we need to remember that we can choose our friends but cannot choose our neighbours. Therefore, it is us for decide whether we should live in harmony and peace with our neighbours. 
iv. He stated that the title, 'Uniki', which means Existence, evokes a philosophical view of the issues and events that have been written about in this book.

3. C D Balaji took charge as Director of the Aeronautical Development Agency
i. Commodore C D Balaji (Retd) on 3 July 2015 took charge as the Director of the Aeronautical Development Agency (ADA) and Programme Director of the Light Combat Aircraft (LCA).
ii. He succeeded P S Subramanyam, Distinguished Scientist, who superannuated on 30 June 2015.
iii. Prior to this appointment, Balaji, an outsatnding scientists, was Project Director of the LCA’s naval version. He was commissioned into the Indian Navy's engineering branch in September 1978 and since then, he has specialised in the Naval Aviation Arm.
iv. He served as an Air Engineer Officer of INAS 310 (Alize aircraft) for about 3 years embarking the Aircraft Carrier Vikrant. He joined ADA on deputation in 2002 to work on the development of a naval version of the light fighter. In December 2006, he left the Navy and fully moved to ADA.
v. Based in Bengaluru, ADA is the premier multi-agency body spearheading the development of combat aircraft for the Air Force and the Navy- among them is the LCA and the proposed Advanced Medium Combat Aircraft AMCA.

4. BSNL rolls out pre-paid card linked mobile wallet
i. BSNL launched a pre-paid card linked mobile wallet service on Friday which allows customers to transfer cash, pay for services as well as withdraw cash of up to Rs 1 lakh.
ii. The wallet service, Speed Pay, allows a customer to load money even if he does not have a bank account. The money loaded in the wallet can be transferred to an account and even withdrawn at branches or at BSNL outlets.
iii. Loading money into a mobile wallet from a bank account is an option. BSNL customers who don't have bank accounts can also load money at any BSNL retail outlet and ask the retailer to recharge their mobile wallet account and pay for various services.
iv. There will be one-per cent transaction charge if money from the wallet is transferred to other bank accounts or a there is cash withdrawal.

5. 4 Indian-Americans honoured with Great Immigrants award 2015 in United States
i. Four Indian-Americans have been honoured withprestigious Great Immigrants, The Pride of America award 2015. They are among 38 distinguished personalities from more than 30 countries around the world who have been honoured with this year’s award.
ii. The award is given by New York-based Carnegie Corporation on the occasion of Independence Day of United States i.e. 4th July.
Preet Bharara: US Attorney, Southern District of New York.
Rakesh Khurana: Dean of Harvard College and Marvin Bower Professor of Leadership and Development.
Madhulika Sikka: Vice President and Executive Editor of .Mic.
Abraham Verghese: Physician, Professor and Author.

6. Solar Impulse completes epic flight to Hawaii
i. Solar Impulse, the aeroplane that is powered only by the sun, has landed in Hawaii after making a historic 7,200km flight across the Pacific from Japan.

ii. The distance covered and the time spent in the air - 118 hours - are records for manned, solar-powered flight. The duration is also an absolute record for a solo, un-refuelled journey.
iii. Mr Borschberg's time betters that of the American adventurer Steve Fossett who spent 76 hours aloft in a single-seater jet in 2006.
iv. Solar Impulse's slow speed, light weight and 72m wingspan put significant constraints on the type of weather the vehicle can handle, and that first sortie was aborted after just one day in the air because of a fast developing cold front ahead of it.

7. Former CJI Y K Sabharwal passes away
i. Former Chief Justice of India Y K Sabharwal passed away here last evening. 73-year-old Justice Sabharwal is survived by two sons Chetan and Nitin. The cremation will take place today.
ii. Justice Sabharwal was CJI from November 1, 2005 to January 13, 2007.
iii. He was elevated as an additional judge of the Delhi High Court in 1986 and became its permanent judge in April 1987.
iv. From Delhi High Court, he went to Bombay High Court as chief justice before being appointed as a judge of the SC on January 28, 2001.
v. Justice Sabharwal delivered several important judgements including the verdict in January 2006, that held the dissolution of Bihar Assembly as illegal and unconstitutional.


To view the above GK Update in Hindi : Click Here

Share



Home
View web version

Powered by Blogger.