Learn English SMS language

Are you there? = Dere?/Tere?

Thank you = Thnx/Thnk u/Thnx/ty

What’s up? = Wassup? /Wts up?/ Wtz up?/Sup?

Before = B4

Later = L8r

Night= Ny8

You = u

Are = R

Don’t = Dnt

I don’t know = Idk

As soon as possible = ASAP

Be right back = Brb

What = Wut/Wat

Goodnight = Gn

Take care = Tc

See you = Cu

What about you? = Wbu?

Ok = K/Okies/kk

I don’t care = Idc

By the way = Btw

Talk to you later = Ttyl

For your information = Fyi

Number = #

Tonight = 2ny8/2nite

For you = 4u

Laughing out loud = Lol/lolz

Message = msg

Text = Txt

Said in context = Sic

With respect to = Wrt

बॉडी में एेसे लाएं ग्लो..दही में जौ का आटा, मलाई, राई मिलाकर पेस्ट बना लें..!

बॉडी में एेसे लाएं ग्लो..दही में जौ का आटा, मलाई, राई मिलाकर पेस्ट बना लें..!
Royal Bulletin

कच्चे दूध में छोटा नरम तौलिया डुबो लें। उसे पूरे बदन पर लगाएं और लगभग 10 मिनट तक छोड़ दें ताकि सूख जाए। उसके बाद उसी तौलिए को पानी से धोकर हल्का निचोड़ कर पोंछते हुए सारा शरीर साफ कर लें। तौलिए से हल्के हाथों से पोंछे। उसके बाद मौसमी फलों के रस में थोड़ी मलाई, जौ का आटा व पिसी खसखस को मिलाकर पेस्ट बनाएं और पेस्ट को पैक की तरह सारे शरीर पर लगा लें। त्वचा की पालिश हो जाएगी और त्वचा में ग्लो आएगा।
- पार्टी में जाना है, ड्रेस ऐसी है कि बालों, बाजुओं पर बाल बहुत छोटे और कम हैं। वैक्सिंग लायक नहीं हैं। ऐसे में नॉन ऑयली एक्सफोलिएटर से पैरों, हाथों, बाजुओं, टांगों की त्वचा को एक्सफोलिएट करें। चाहें तो टांगों की एक्सफोलिएशन के बाद शेव कर लें।
- धूप से मुरझाई त्वचा की रंगत वापिस लाने के लिए दही में जौ का आटा, मलाई, राई मिलाकर पेस्ट बना लें और पूरे शरीर पर पेस्ट लगा लें। थोड़ी जी जलन महसूस होगी। घबराएं नहीं, बाद में साफ कर नहा लें।
- जौ के आटे में कच्चा दूध, हल्दी, मलाई, बादाम का पेस्ट चुटकी भर नमक मिलाकर पेस्ट तैयार करें। पूरे बदन पर लगा कर हल्के हाथों से स्क्रब करें। स्क्रबिंग करते समय हर बॉडी पार्ट पर 7 से 10 मिनट दें। पूरे शरीर की त्वचा निखर उठेगी।
- नींबू का रस, चीनी पिसी हुई, आलिव आयल मिलाकर स्क्रब कर गुनगुने पानी से नहा लें। अगर टेनिंग हो तो उसी मिश्रण में एलोवेरा का ताजा जूस मिलाएं।
- कोहनियों, घुटनों, टखनों व एडिय़ों पर रूखापन जल्दी आता है। इस पर बेबी आयल लगाकर दूर करें। लाइट बॉडी लोशन लगाने से त्वचा स्मूद होती है।
- बढ़ती उम्र में त्वचा पर झुर्रियों का प्रभाव अधिक न पड़े, इसके लिए अंडे की सफेदी में, बादाम पिसा हुआ और जौ का आटा मिलाएं। बॉडी पर इस मिश्रण को ला कर स्क्रब करें। सप्ताह में एक बार इस स्क्रब का प्रयोग करें।
इनके प्रयोग से बॉडी की त्वचा में निखार आएगा। नहाने के साबुन का प्रयोग न कर माश्चराइजिंग बॉडीवाश का प्रयोग करें। प्रभाव ज्यादा बना रहेगा।
- सारिका
रिपोर्ट
98डिसलाइक
AD

Mr Voonik -Online Shopping Men
Install Now
संबंधित आलेख
रेसिपीः ऐसे बनाएं गुलाबों वाली आइसक्रीम
फिल्म प्रमोशन पर रितिक-यामी
आर्थ्राइटिस, कमरदर्द, गिरते बाल इन समस्याओं को दूर करेंगे ये योगासन

लहसुन-कुदरत का एक उपहार..!

प्रकृति ने मनुष्यों को दुस्साध्य रोगों से लडऩे के लिए अनेक औषधियां दी हैं परंतु आधुनिकता के नाम पर अंधी दौड़ के कारण लोगों ने उन्हें भुला दिया है। आयुर्वेदिक ग्रंथों एवं औषधियों पर से उनका विश्वास उठ-सा गया है एवं उसकी जगह क्रिया-प्रतिक्रिया करने वाली एलोपैथिक दवाओं ने ले ली है।
विदेशों में आज हमारे ग्रंथों को आधार बनाकर लगातार नए-नए शोध किए जा रहे हैं। उनके आधार पर अनेक प्रकृति प्रदत औषधि पादपों का पेटेंट किया जा रहा है, वहीं हम उनके प्रति बिलकुल लापरवाह हैं।
हमें अपनी इन वस्तुओं को अमेरिकी पेटेंट से बचाए रखने के लिए ग्रंथों में वर्णित तथ्यों को उजागर करना चाहिए। आइए आज हम धर्मगुरूओं द्वारा उपेक्षित कुदरत के उपहार लहसुन पर एक नजर डालें:-
- लहसुन हमारे यहां सब्जियों में मसाले के रूप में व्यवहृत किया जाता है।
इसकी उत्पत्ति अमृत प्राप्ति के बाद देवताओं - दानवों में हुए झगड़े के कारण हुई मानी जाती है।
- लहसुन का तेल दमा, न्यूमोनिया, कान दर्द, कान बहना, गठिया आदि रोगों में लाभदायक है। इसका तेल बनाने के लिए सरसों के एक छटांक तेल में एक स्वच्छ-पुष्ट लहसुन की पूरी गांठ छील कर डाल दें। सात-आठ दिन इसे ढककर रखें। बाद में लहसुन निकालकर हटा दें व तेल प्रयोग में लायें।
- लहसुन के रस को पानी में मिलाकर गरारे करने से गला खुल जाता है।
- लहसुन की कली दाद वाले स्थान पर रगडऩे से दाद अच्छा हो जाता है।
- लहसुन की कली को चबाने से जी मिचलाना ठीक हो जाता है।
- लहसुन को पीसकर बिच्छू डंक के स्थान पर बांध देने से विष उतर जाता है।
- लहसुन और हल्दी एक साथ पीसकर विषैले कीड़े के काटे स्थान पर लेप करने से उसका असर समाप्त हो जाता है। लहसुन की कुछ तुरियां खा लेने से विशेष फायदा होता है।
- लहसुन का रस दो बूंद नाक में टपकाने से हिचकी दूर हो जाती है।
- ट्यूबरक्लोसिस में लहसुन खाने एवं इसका तेल लगाने से विशेष फायदा होता है।
- भोजन के पहले तिल के तेल के साथ लहसुन का प्रयोग करने से मलेरिया दूर हो जाता है।
- होमियोपैथिक चिकित्सकों ने इसके गुण को देखते हुए एलियम सेटाइवम नामक औषधि बनाई है जो मांसल प्रकृति वाले मंदाग्नि और नजले-जुकाम से पीडि़त लोगों के लिए फायदेमंद है।
- चन्द्र प्रकाश अम्बष्ट