जानिए कैसे, अनेक गुणों की खान आंवला।

जानिए कैसे, अनेक गुणों की खान आंवला।
17 Feb. 2017
आपने अकसर यह सुना होगा कि बुजुर्गों का कहा और आंवले का खाया हुआ बाद में पता चलता है। आंवला में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाया जाता है। आप इसको जैसै भी खाओ, इसके फायदे कभी भी कम नहीं होते।
ये गुण है आवले में -
> हार्ट प्रॉब्लम -
आंवला खाने से दिल मजबूत होता है और इससे बैड कोलेस्ट्रोल का लेवल भी कम हो जाता है। इसीलिए आंवला दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।
> वजन कम -
आंवले की चटनी होे या फिर इसका जूस,इससे मेटाबोलिज्म बढ़ता है और वजन तेजी से कम होने लगता है।
> खून साफ -
इसके लगातार सेवन करने से खून साफ हो जाता है और बॉडी में से टाॅक्सिन्स दूर होते है। जिससे चेहरे का ग्लो बढ़ता है।
> डायबिटीज -
डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बहुत फायदेमंद है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। मधुमेह के रोगियों को आंवले का सेवन हल्दी के साथ करना चाहिए।
> कमजोरी -
आंवले में विटामिन C की मात्रा अधिक होती है जिससे एनर्जी बनी रहती है और कमजोरी दूर होती है।
> डाइजेशन -
आंवले में फाइबर भरपूर मात्रा में होते है जो पाचन क्रिया ठीक रखने में मदद करते है। तभी तो इसे खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
> काले बाल -
हर रोज आंवले के सेवन से आपके बाल कभी भी सफेद नहीं होंगें। इसको लगातार खाते रहने से बाल हैल्दी और चमकदार बनेंगें।
> हड्डियों मजबूत -
आंवला के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती है। इससे आर्थराइटिस और जोड़ो के दर्द में भी आराम मिलता है।
आपको ये पोस्ट पसंद आयी तो लाइक (Like) व फॉलो (Follow) का बटन दबाए।

ऐसी मनोरंजक, सेहत और लाइफ स्टाइल से सम्बन्धित और अधिक ख़बरें पढ़ने के लिए https://www.rkhindi.blogspot.com पर विजिट करें।
Follow

No comments:

Post a Comment