ग्रीस: बेलआउट पैकेज को जनता ने नकारा, भारतीय बाजार पर भी पड़ा असर

#* मोदी 6 देशों के दौरे पर रवाना, ब्रिक्स बैठक में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस और 5 मध्य एशियाई देशों कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना हुए। मध्य एशिया के पांच देशों के बाद प्रधानमंत्री मोदी रूस का रुख करेंगे, जहां वो ब्रिक्स और शंघाई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

रूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी अपने सात दिनों के विदेश दौरे पर उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और कजाकिस्तान के अलावा रूस भी जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का पहला पड़ाव उज्बेकिस्तान होगा।

सात दिनों की विदेश यात्रा पर रवाना होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उज्बेकिस्तान के साथ भारत कारोबार और साझेदारी के कई अहम समझौते करेगा। पीएम ने कहा कि ताशकंद में ही हमने अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को खोया था। यात्रा के दौरान मैं भारत के इस महान सपूत को भी वहां नमन करूंगा।

पीएम मोदी की यात्रा का अगला पड़ाव किर्गिस्तान होगा। यूरेनियम का सबसे बड़ा भंडार रखने वाले इस देश में पीएम मोदी 7-8 जुलाई को रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और किर्गिस्तान के रिश्ते बहुत पुराने हैं। दोनों मुल्कों के बीच साझेदारी की बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा मैं नजरबायेव विश्वविद्यालय में युवाओं से मिलने को उत्सुक हूं।

किर्गिस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान भारत-कजाख सूचना प्रौद्योगिकी श्रेष्ठता केंद्र का उद्घाटन होगा। इसके बाद पीएम मोदी 8 जुलाई की शाम रूस पहुंचेंगे। रूस के उफा से प्रधानमंत्री सीधे तुर्कमेनिस्तान रवाना होंगे। दो दशक बाद भारतीय प्रधानमंत्री तुर्कमेनिस्तान जा रहे हैं। तुर्कमेनिस्तान में महात्मा गांधी की प्रतिमा और योग-पारंपरिक चिकित्सा केंद्र का भी उद्घाटन होगा।

तुर्कमेनिस्तान के बाद पीएम मोदी 12 जुलाई को किर्गिस्तान पहुंचेंगे। यहां के फील्ड हॉस्पिटल को भारत चिकित्सा उपकरण देगा। साथ ही टेली मेडिसिन लिंक भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा बिश्केक में बापू की मूर्ति का अनावरण होगा।

मध्य एशिया दौरे में पीएम की यात्रा का आखिरी पड़ाव तजाकिस्तान होगा। उनसे पहले 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी बतौर प्रधानमंत्री तजाकिस्तान गए थे। पीएम मोदी के मुताबिक इस दौरे से दोनों देशों के कूटनीतिक और सामरिक सहयोग के नए दौर की शुरुआत होगी।

#* व्यापमं: महिला सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कहा आत्महत्या

मध्य प्रदेश में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से आयोजित होनी वाली परीक्षा के जरिए चयनित एक प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) ने राज्य के सागर जिले में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने उनका शव बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

आत्महत्या करने वाली प्रशिक्षु उप निरीक्षक की पहचान अनामिका कुशवाहा के रूप में हुई है। वह जिले के जवाहर लाल नेहरू पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत थीं। उन्होंने सोमवार सुबह तालाब में कूदकर जान दे दी।

पुलिस के अनुसार, अनामिका का शव बरामद कर लिया गया है। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने बताया कि पुलिस प्रशिक्षण केंद्र तालाब के तट पर स्थित है। अनामिका ने सोमवार सुबह तालाब में कूदकर जान दे दी। वह यहां प्रशिक्षणरत थीं। मामले की जांच चल रही है।

पुलिस अधीक्षक अतुलकर से जब अनामिका की आत्महत्या का कोई संबंध व्यापमं से होने के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

अनामिका ग्वालियर की रहने वाली बताई गई हैं।

ज्ञात हो कि राज्य में सब इंस्पेक्टर की चयन परीक्षा व्यापमं द्वारा आयोजित की जाती है और व्यापमं में हुआ घोटाला इन दिनों चर्चाओं में है। इस मामले में अब तक संदिग्ध परिस्थितियों में 40 से अधिक मौत हो चुकी है।

#* व्यापमं घोटाला : राज्यपाल को हटाने की मांग वाली अर्जी पर SC सुनवाई को तैयार

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय व्यापमं घोटाले में कथित संलिप्तता के चलते मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव को उनके पद से हटाने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। ग्वालियर के कुछ वकीलों ने राज्यपाल के खिलाफ यह याचिका दायर की थी।

इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई होने की संभावना है। याचिका में कहा गया है कि रामनरेश यादव पर आरोप हैं कि उन्होंने पांच उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश की थी, जिन्हें अनुचित तरीके से फोरेस्ट गार्ड के रूप में बहाल किया गया। ऐसे आरोप के बीच वह राज्यपाल कैसे बने रह सकते हैं।

याचिका में यह भी कहा गया कि व्यापमं घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने राज्यपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने राज्यपाल को इम्यूनिटी (संरक्षण) प्राप्त होने की बात कहकर एफआईआर खारिज कर दी।

याचिका के मुताबिक तमाम आरोपों और एसआईटी की जारी जांच के बीच मौजूदा राज्यपाल को कार्यकारी, विधायी, न्यायिक और वित्तीय संवैधानिक कार्यों की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए, जिसमें जजों की नियुक्ति पर सलाह-मशविरा करने का काम भी शामिल है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट को राज्यपाल को हटाने का निर्देश देना चाहिए।

#* ग्रीस: बेलआउट पैकेज को जनता ने नकारा, भारतीय बाजार पर भी पड़ा असर

एथेंस. ग्रीस की जनता ने जनमत संग्रह में यूरोपियन यूनियन और आईएमएफ (international monetary fund) की कड़ी शर्तों को नकार दिया है। अब ग्रीस का यूरो जोन से बाहर जाना लगभग तय माना जा रहा है। ग्रीस की जनता के इस फैसले का असर दुनिया भर के बाजारों पर पड़ सकता है। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी इसका असर देखा गया। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। मार्केट एक्सपर्ट कहते है कि ग्रीस संकट गहराने से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में यह गिरावट देखी जा रही है।
‘यस’ या ‘नो’ में देना थे जवाब
यूरोपियन यूनियन और IMF ने ग्रीस से कर्ज के बदले खर्चों में कटौती की कड़ी शर्तें रखी थीं। जनता से सरकार ने केवल दो सवाल किए थे कि इन शर्तों को माना जाए या नहीं। इसके लिए जनमत संग्रह कराया गया था। इसके लिए दो ऑप्शन दिए गए थे ‘यस’ या ‘नो’। खास बात यह है कि बेलआउट पैकेज जनता ने नकार कर अपने पीएम एलेक्सिस सिप्रास में भरोसा जताया। बता दें कि सिप्रास ने भी जनता से 'नो' पर ही वोट डालने की अपील की थी। दो तिहाई वोटों की गिनती के बाद 61 फीसदी लोगों ने ‘नो’ के पक्ष में वोट दिया तो केवल 39 फीसदी लोगों ने बेलआउट पैकेज के लिए ‘यस’ कहा।
क्या है जरूरत
ग्रीस को 2018 तक 50 अरब यूरो यानी 5.5 अरब डॉलर के नए आर्थिक पैकेज की जरूरत है। यूरोपियन यूनियन और IMF ने इसके लिए खर्चों में कटौती की बेहद कड़ी शर्तें रखी थीं। ग्रीस के वित्त मंत्री यानिस वैरॉफकिस का दावा है कि ग्रीस यूरोजोन से हटा तो यूरोप को एक हजार अरब यूरो का नुकसान होगा, लेकिन यूरो जोन में शामिल देश इसे खारिज कर रहे हैं।
आगे क्या
* ग्रीस के जनमत संग्रह के बाद आगे की रणनीति तय करने के लिए मंगलवार को यूरोजोन के देशों के वित्तमंत्री एक खास मीटिंग करने जा रहे हैं।
* ग्रीस के पीएम सिप्रास ने कहा, “हम भी इस मीटिंग में भाग लेगें। हम चाहते हैं कि दिक्कतों के बाद भी हमारी बैंकिंग व्यवस्था में यूरो जोन यकीन रखे, इसलिए हम इस मीटिंग में भाग लेंगे।”
* ग्रीस अगर यूरोजोन से बाहर निकलता है तो उसे अपनी नेशनल करंसी लाना पड़ेगी। मान लीजिए अगर ऐसा होता है तो ग्रीस की करंसी को इंटरनेशनल मार्केट में साख बनाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।
* कुछ अफरातफरी का माहौल बन सकता है। ग्रीस के जिन लोगों का अपने यहां की बैंकों में दूसरे देशों की करंसी के रूप में पैसा जमा है, वे उसे नई करंसी में बदलवाने की कोशिश करेंगे। इसे संभालना सरकार के लिए आसान नहीं होगा।
* वैसे तो यूरो जोन से निकलने के लिए कोई निश्चित नियम तय नहीं हैं लेकिन अगर ग्रीस इससे बाहर आता है तो यूरो जोन की साख पर भी सवाल उठेंगे।

#* दिल्ली में तेज बारिश, कई जगहों पर ट्रैफिक धीमा

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सामान्य तापमान दो डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण कई जगहों पर पानी जमा होने से सड़क यातायात पर असर पड़ा और ट्रैफिक काफी धीमा रहा।

सुबह-सुबह ऑफिस के लिए निकले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने दिन में और बारिश होने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान में मुख्य तौर पर बादल रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश पड़ सकती है।" दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

सुबह 8:30 बजे तक छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वातावरण में 92 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

#* रेलवे को आज मिलेगा 50,000वां कोच

नई दिल्ली। कोच निर्माण क्षेत्र में भारतीय रेल के रिकॉर्ड प्रदर्शन के अवसर पर सोमवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु 50,000वें कोच को हरी झंडी दिखाएंगे। 50,000वें एसी थ्री-टियर कोच को चेन्नई स्थित एकीकृत कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में तैयार किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में रेल भवन से रेलमंत्री इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। रेलमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आईसीएफ की चेन्नई में ही लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच बनाने की उन्नत सुविधा शुरू करेंगे।
आजादी के बाद भारतीय रेल के लिए कम वजन व पूर्ण रूप से स्टील निर्मित कोच बनाने के लिए आईसीएफ को 1955 में स्विटरजरलैंड के सहयोग से स्थापित किया गया था। स्थापना के बाद से आईसीएफ सालाना 1,500 पारंपरिक कोच बना रहा है और भारतीय रेलवे की कोच संबंधी जरूरतें पूरी कर रहा है।
वर्तमान में आईसीएफ, ईएमयू, डीईएमयू व कोलकाता मेट्रो के लिए कोच सहित एसी व नॉन-एसी कोच बनाता है। हालांकि अब रायबरेली व कपूरथला में रेल कोच निर्माण फैक्ट्री शुरू होने तक आईसीएफ, एलएचबी कोच भी बनाएगा, जिन्हें राजधानी, शताब्दी व दुरंतो जैसी ट्रेनों में लगाया जाता है

#* UP के थाने में पहले रेप की कोशिश फिर जिंदा जलाया, CM बोले- होगी कड़ी कार्रवाई

यूपी के बाराबंकी में थाने में आग के हवाले की गई महिला की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई होगी. उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं.
जिंदगी की जंग हार गई महिला
गौरतलब है कि बाराबंकी थाने में कथित तौर पर जलाई गई महिला की लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई. पीड़ित महिला एक पत्रकार की मां थी. उसका आरोप था कि पुलिस लॉकअप से अपने पति को छुड़ाने के लिए रिश्वत देने से इनकार करने पर पेट्रोल छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया गया था. इस मामले में थाना प्रभारी और उप-निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

महिला से हुई थी बलात्कार की कोशिश
पीड़ित महिला नीतू द्विवेदी ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में कहा था कि सोमवार सुबह वह लॉकअप में बंद अपने पति रामनारायण को छुड़ाने के लिए कोठी थाने पहुंची थी. वहां थानेदार राम साहब सिंह यादव और उप-निरीक्षक अखिलेश राय ने उससे एक लाख रुपये की मांग की. पैसा देने से इंकार करने पर दोनों पुलिसवालों ने उसके साथ गाली-गलौज की, बलात्कार की कोशिश भी की और आखिरकार उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

#* व्यापमं: एक और मौत, MP के टीकमगढ़ में पंखे से लटकता मिला कांस्टेबल का शव

व्यापमं मामले में एक और मौत की बात सामने आ रही है। एमपी के टीकमगढ़ में एक कांस्‍टेबल का शव पंखे में लटकता पाया गया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि टीकमगढ़ के एसपी का कहना है कि मौत का व्यापमं घोटाले से कोई लेना देना नहीं है।

इस मामले में हाल ही में 4 लोगों की मौत की बातें सामने आ रही हैं लेकिन एमपी सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री ने सीबीआई जांच की बात से इंकार किया है।

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि कांस्टेबल रमाकांत पांडेय ने अपने घर में खुद को फांसी लगा ली।

आजतक टीवी चैनल के पत्रकार अक्षय सिंह, जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन और एक महिला ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की मौत के बाद कांस्टेबल की मौत के इस नए मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खबरों के मुताबिक व्यापमं घोटाले में अभी तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है।

#* व्यापमं घोटाला: सीबीआई जांच की मांग पर 9 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने व्यापमं घोटाले की निगरानी और सीबीआई जांच के संबंध में की गई याचिकाओं को स्वीकारते हुए 9 जुलाई को सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है। फिलहाल इस मामले में चार याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले के सामने आने के बाद से इस घोटाले से कथित रूप से संबंध रखने वालों लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। 2013 में यह घोटाला उजागर हुआ था और तब से लेकर अभी तक करीब 40 लोगों की मौत का मामला सामने आ चुका है।

बता दें कि इस बारे में केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि यदि राज्य सरकार या हाई कोर्ट कहेगा तो मामले की सीबीआई जांच करवाई जा सकती है। उधर, सोमवार को ही राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा है कि यदि हाईकोर्ट कहेगी तो वह मामले की सीबीआई जांच के लिए तैयार हैं।

वर्तमान में इस घोटाले के जांच मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गठित एसटीएफ कर रही है। यह जांच मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की निगरानी में जारी है। हाईकोर्ट में कांग्रेस व अन्य के द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करते हुए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी जो जांच देख रही है। इस समिति का अध्यक्ष एक रिटायर्ड जज है।

बता दें कि 2008 से 2013 के बीच प्री मेडिकल टेस्ट में चुने गए 2200 डॉक्टर और अन्य संदिग्ध बताये जाते हैं। इस मामले में करीब 3000 लोग आरोपी बनाए गए हैं। इनमें छात्र, मां-बाप, राजनेता, बिजनेसमैन और दलाल टाइप के उच्च कोटी के लोग शामिल हैं। करीब 1700 गिरफ्तार हुए हैं जिनमें से कुछ ज़मानत पर हैं तो कुछ जेल में हैं। बड़ी संख्या में छात्र जेल में हैं और अभी भी करीब 500 लोग फ़रार बताये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में स्वीकार किया है कि 1000 भर्तियां अवैध हुईं हैं। इस मामले में कई मंत्री, आईपीएस, राज्य पुलिस अधिकारी, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के नेताओं के करीबी, यहां तक कि कांग्रेसी नेताओं के नाम भी आरोपी और लाभार्थी के रूप में लिये जाते हैं।

व्हीसल ब्लोअर आनंद राय का दावा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी डॉक्टर अजय मेहता भी आरोपी हैं जिन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था। सीएम के ओएसडी प्रेम प्रसाद और उनकी बेटी भी आरोपी हैं। अग्रिम ज़मानत मिल गई है पर सरकार ने विरोध नहीं किया। राज्य मंत्री गुलाब सिंह किरार और उनके बेटे शक्ति प्रताप सिंह आरोपी हैं। शक्ति का मेडिकल में चौथा रैंक था। इनके खिलाफ जुलाई 2014 में एफआईआर हुई लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। व्यापम के परीक्षा नियंत्रक सुधीर सिंह भदौरिया भी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। ये भी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी बताये जाते हैं। भदौरिया अभी भी इंदौर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के पद पर हैं।

#* गूगल अर्थ में अब दिखेगी देश के प्रमुख शहरों की 3D तस्वीरें

नयी दिल्ली. गूगल अर्थ में जल्द ही राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय सहित भारत के प्रमुख शहरों की इमारतों और पठारी इलाकों की 3डी तस्वीरें दिखाई देंगी. इस बारे में सरकार अनुमति देने के मुद्दे पर विचार कर रही है.

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने हाल ही में गूगल के प्रतिनिधियों के साथ इस मुद्दे पर बारीकी से विचार विमर्श किया. मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, विचार विमर्श जारी है और हम गूगल को भारत के महानगरीय क्षेत्रों की 3डी तस्वीरें उसके नेटवर्क पर डालने की मंजूरी देने के बारे में सोच रहे हैं.

 यदि यह अनुमति दी जाती है तो राजधानी स्थित राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय के अलावा नार्थ ब्लाक की 3डी तस्वीर गूगल में दिखाई देगी. इसके अलावा सेना मुख्यालय, वायुसेना और नौसेना मुख्यालय की 3डी छवि भी इसमें दिखाई देगी. अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और दुनिया के कई अन्य देश पहले ही अपने महानगरीय क्षेत्रों की 3डी तस्वीर दिखाने की अनुमति दे चुके हैं.

#* पाकिस्तान में टला हिंदू विवाह कानून पर फैसला

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की स्थापना के समय से ही अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय बिना किसी विवाह कानून के रह रहा है। अब भी उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि पाकिस्तान की संसद में हिंदू विवाह कानून पर फैसला टल गया है।
पाकिस्तानी संसद की कानून, न्याय और मानवाधिकार पर स्थायी समिति ने सोमवार को इस पर विचार किया। बाद में समिति के अध्यक्ष चौधरी मुहम्मद बशीर विर्क ने बताया कि फैसला 13 जुलाई तक टाल दिया गया है।
इसकी मंजूरी के बाद इसे संसद में पेश किया जाएगा। इस संबंध में दो प्रस्ताव रखे गए हैं। एक प्राइवेट मेंबर बिल के रूप में हिंदू मैरिज एक्ट 2014 है। दूसरा कानून मंत्री परवेज राशिद ने रखा है हिंदू मैरिज एक्ट 2015। प्राइवेट बिल पिछले साल विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सांसद रमेश लाल और सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के दर्शन ने पेश किया था।
मामला राष्ट्रीय है या प्रांतीय, इस पर बहस 
पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ) के रमेश लाल ने कहा, 'लगता है इस मामले में सरकार श्रेय लेना चाहती है। जबकि हमने प्रस्ताव बनाते समय सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज स्वर्गीय राणा भगवान दास से भी राय ली थी। पाकिस्तान की संघीय सरकार हिंदू विवाह मामले को प्रांतीय विषय मानती है। जबकि प्राइवेट बिल में इसे राष्ट्रीय मुद्दा माना गया है। अगर सरकारी बिल मंजूर होता है तो सभी प्रांतीय सरकारों को इसके लिए अलग से कानून बनाने पड़ेंगे।'

#* चीन ने उड़ाया भारत का मजाक, अपने विज्ञापनों में दिखाई भारतीय शहरों की गंदगी!

एक विज्ञापन में कहा गया है कि मुंबई में समुद्र तट प्लास्टिक के कूड़े से ढके हैं और किशोरों के पास कूड़े के इन ढेरों पर क्रिक्रेट खेलने के सिवा कोई विकल्प नहीं है। इस विज्ञापन में एक बच्चा तट पर कूड़े के ढेर पर खेल रहा है।
दूसरे विज्ञापन में इलाहाबाद के संदर्भ में है जिसमें कहा गया है कि 12 जुलाई, 2015 को भारत के इलाहाबाद शहर में रेतीला तूफान आया और पदयात्री इस बालू के चलते एक दूसरे को देख नहीं पा रहे थे। इस विज्ञापन में एक तस्वीर है जिसमें चार लोग रेतीले तूफान का सामना करते हुए ‘गंगा बचाओ’ अभियान के लिखे हुए नारे की तरफ जा रहे हैं

Xolo launches Era smartphone, priced at Rs 4,444

NEW DELHI: Xolo has launched entry-level Era smartphone, which is priced at Rs 4,444. The phone will be exclusively available on Snapdeal, and the registrations for the same will start on July 9.
The dual-sim smartphone, which is only available in back colour, runs on Android 4.4 KitKat and has a 5-inch FWVGA (480x854p) IPS display.

Powered by a 1.2GHz quad-core processor and 1GB RAM, the smartphone offers 8GB internal storage. Users can slip in microSD cards of up to 32GB capacity for additional storage.

Xolo Era packs a 2,100mAh and comes with 8MP rear camera with LED flash and 2MP front camera.

The phone supports 3G, GPRS/EDGE, Wi-Fi, Bluetooth, microUSB 2.0 and GPS on connectivity front.

Xolo Era will compete with Huawei Honor Bee, first-generation Moto E, and Micromax Canvas Spark in the sub-Rs 5,000 segment.